बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP Crime News

ticketless passengers caught - मुफ्त में ट्रेन यात्रा करने वालों की बढ़ गई तादात

ticketless passengers caught - मुफ्त में ट्रेन यात्रा करने वालों की बढ़ गई तादात
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क

मुफ्त में ट्रेन का सफर करने वाले यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने की नसीहत रायपुर रेल मंडल कुछ ऐसे दे रहा है। बिना टिकट और प्रॉपर टिकट लिए मुसाफिरों को जागरूक करने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के स्टेशनों पर रेलवे मजिस्ट्रेट ग्रिजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में 4 वाणिज्य निरीक्षक, 13 टिकट चेकिंग स्टाफ, 4 आरपीएफ स्टाफ समेत 6 जीआरपी स्टाफ भी शामिल हुए।

इसमें गोंडवाना एक्सप्रेस में रायपुर से राजनांदगांव एवं राजनांदगांव से दुर्ग के मध्य तथा रायपुर स्टेशन पर चेकिंग की गई। इस मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान में कुल 129 मामलों से 63105/- रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। रेल प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मंअ प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन