UNSC meeting - जहां 26/11 अटैक वहीं बैठक में पाक आतंकवाद हुआ बेनकाब
UNSC meeting - जहां 26/11 अटैक वहीं बैठक में पाक आतंकवाद हुआ बेनकाब

टीआरपी डेस्क

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान का आतंकी समर्थक चेहरा बेनकाब किया है। UNSC की बैठक मुंबई के ताज होटल में हो रही है, जहां 26/11 का हमला हुआ था। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की मौजूदगी में प्ले किए गए इस ऑडियो क्लिप में आतंकी साजिद मीर फोन पर चबाड़ हाउस में मौजूद आतंकियों को कह रहा है, ‘बंदा कोई छत पर चल रहा है, कोई आ रहा है, जा रहा है उस पर फायर ठोको। उसे नहीं पता है वहां क्या हो रहा है साजिद मीर को जवाब देते हुए फोन पर दूसरा आतंकी ऐसा ही करने का भरोसा देता है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में भारत ने दुनिया के सामने मुंबई में हुए 26/11 हमले में पाकिस्तानी आतंकी साजिद मीर का ऑडियो प्ले किया, जिसमें वह फोन पर आतंकियों से कह रहा है- जहां भी मूवमेंट दिखे, जहां भी लोग हों वहां फायर ठोको। विदेश मंत्री ने बैठक में कहा भारत दूसरों की तुलना में इसको अधिक समझता है।

एस जयशंकर ने कहा- दशकों से सीमापार आतंकवाद से लड़ने की हमारी प्रतिबद्धता कमजोर नहीं हुई है और न ही होगी। आतंकवाद को रोकने के लिए इसकी फाइनेंसिंग रोकनी होगी। आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए, मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है। हमने आज पीड़ितों की आवाज सुनी है। उनके नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती है। बता दें आतंकियों ने मुंबई के दो 5 स्टार होटलों, रेलवे स्टेशनों और यहूदियों के एक धार्मिक स्थल (चबाड़ हाउस) नरीमन हाउस को निशाना बनाया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।