मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मेरठ एसटीएफ ने सोमवार को मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया। शाहरुख जीवा गैंग के लिए भी काम करता था। इस पर हत्या और लूट जैसी 12 से अधिक वारदातों के मुकदमें चल रहे थे।

शाहरुख मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला था। सोमवार तड़के छपार थाना क्षेत्र के रोहान मार्ग पर यह एनकाउंटर हुआ। पुलिस के मुताबिक शाहरुख की कार से पिस्टल और बड़ी मात्रा में कारतूस मिले हैं। इसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया था इसके बाद जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से शाहरुख की मौत हुई।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।