Workshop on Scene of Crime - घटना स्थल के लिए हुआ एविडेंस कलेक्शन किट के डेमोन्सट्रेशन
Workshop on Scene of Crime - घटना स्थल के लिए हुआ एविडेंस कलेक्शन किट के डेमोन्सट्रेशन

विशेष संवादाता, रायपुर

रायपुर कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस भवन के सभा कक्ष में अपराधों के घटना स्थल(सीन आफ क्राईम) पर पाये जाने वाले भौतिक साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित/संकलित/पैकिंग/सीलिंग एविडेन्स कलेक्शन के डिमोंस्ट्रेशन के संबंध में विधि विज्ञान प्रयोगशाला द्वारा रेंज स्तरीय संयुक्त रूप से कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, रायपुर बी.एन.मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रायपुर योेगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक माना रायपुर सुश्री कल्पना वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अजाक रायपुर सुश्री ज्योत्सना चैधरी, नगर पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू रायपुर सुश्री ललिता मैहर सहित रायपुर रेंज के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।