Youth Congress Leaders Attacked With knife -यूथ कांग्रेस के नेताओं पर चाकू से हमला, भड़के कांग्रेसी
Youth Congress Leaders Attacked With knife -यूथ कांग्रेस के नेताओं पर चाकू से हमला, भड़के कांग्रेसी

टीआरपी डेस्क

रायपुर। राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस नेताओं पर कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। इधर, घटना से गुस्‍साए कांग्रेस नेताओं ने थाने का घेराव किया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।

दरअसल, यह घटना मौदहापारा थाना इलाके की है। तहसील कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर हो रहे विवाद को रोकने के लिए यूथ कांग्रेस के नेता पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशाें ने बजरंग होटल कारोबारी और यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा और प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस आस मोहम्मद पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में शामिल आरोपित सोनू सेन और उसके साथी मौके से फरार हो गए। इस हमले में कांग्रेसी नेता कांग्रेस घायल हो गए।

वहीं घटना के बाद कांग्रेसी नेता सुरक्षा व्‍यवस्‍था को लेकर पुलिस प्रशासन पर भड़क उठे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और अपेक्स बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा समेत यूथ कांग्रेसियों ने मोदहापारा थाना का घेराव किया और जल्‍द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।

See also  मां ने दिव्यांग बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत, सामने आई चौंकाने वाली वजह

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।