Akshay Kumar first 100 crore movie Welcome poster and facts.

आरपी डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने 35 साल के करियर में 150 से ज्यादा फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पहली 100 करोड़ी फिल्म कौन सी थी? 21 दिसंबर 2007 को रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ अक्षय के करियर की वह पहली फिल्म थी जिसने दुनियाभर में 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर इतिहास रचा था।

सिनेमाघरों में आज भी ‘वेलकम’ के डायलॉग्स और मजनू भाई-उदय शेट्टी की जोड़ी का जबरदस्त क्रेज है। अक्षय कुमार की फिल्मों युवाओं और मध्यमवर्गीय परिवारों में बड़ा आधार है, यही कारण है कि उनकी ऐतिहासिक सफलता और आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है।

48 करोड़ का बजट और 120 करोड़ की कमाई

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल, कटरीना कैफ और फिरोज खान जैसे बड़े सितारे शामिल थे। फिल्म को बनाने में मेकर्स ने 48 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जबकि इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। यह फिल्म साल 2007 की दूसरी सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी।

See also  Love You Shankar : शिव भक्तों के लिए आया एनिमेशन फिल्म, इस दिन रिलीज होगी 'लव यू शंकर'

अब ‘वेलकम 3’ की तैयारी: 26 जून को होगी रिलीज

‘वेलकम’ (2007) और ‘वेलकम बैक’ (2015) की अपार सफलता के बाद, अब इस फ्रेंचाइजी का तीसरा हिस्सा ‘वेलकम टू द जंगल’ आने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और दिशा पाटनी समेत 30 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे।

रजनी सेन टीआरपी में लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी, खान-पान, फैशन, त्योहार, संस्कृति, ज्योतिष और बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर लिखने का अनुभव है। उनका लेखन सरल, सहज और पाठकों से जुड़ा हुआ है। रजनी सेन ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की पढ़ाई की है और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखन क्षमता के जरिए पाठकों तक उपयोगी और रोचक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करती हैं।