सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टार टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट ‘टाइगर 3’ का फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए ‘टाइगर 3’ का एक्शन पैक्ड ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर में सलमान खान के इंटेंस लुक ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. फिल्म में विलेन के रूप में इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं, जो अपने परिवार के मौत का बदला लेने के लिए टाइगर और जोया को अपने टारगेट में रखेंगे.

टाइगर 3′ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज फैंस को आया पसंद

‘टाइगर 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया हैं. ट्रेलर की शुरुआत एक महिला की बैकग्राउंड आवाज से होती है जो कहती है देश के अमन और देश के दुश्मनों के बीच कितना फासला हैं. ट्रेलर ने आते ही तहलका मचा दिया. सलमान का एक्शन अवतार देख फैंस इंप्रेस्ड हो गए हैं. अविनाश सिंह राठौर और जोया की फिल्म में इस बार विलेन होंगे बॉलीवुड के इमरान हाशमी. विलेन के अवतार में सलमान खान से पंगा लेते हुए उन्हें देखना फैंस के लिए ट्रीट होने वाली है. सोशल मीडिया पर मूवी के ट्रेलर को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा हैं।

See also  बॉलीवुड पर भी चढ़ा फीफा फीवर, कार्तिक आर्यन भी कतर हुए रवाना

ट्रेलर में आप देख सकते हैं इमरान खान की आवाज भी सुनाई देती है जो कहते हैं हर बंदे की लाइफ की सबसे कीमती अमानत उसकी फैमिली होती हैं. यानी कि बीवी का प्यार और बच्चे की खुशी. तूने मुझसे ये सब छिन लिया टाइगर, अब मेरी बारी है इस बार तू हारेगा टाइगर.तेरी फैमिली, तेरा मुल्क सब कुछ.. ये वादा हैं मेरा और मैं अपना वादा कभी नहीं तोड़ता.. इसी के साथ स्क्रीन पर इमरान हाशमी की झलक मिलती हैं. इसके बाद कैटरीना कैफ की भी धांसू एक्शन करते हुए एंट्री होती हैं. ट्रेलर में दमदार एक्शन के साथ ही इमोशंस का भी तगड़ा डोज देखने को मिल रहा हैं. इसके बाद सलमान खान कहते नजर आते हैं आतिशबाजी तुमने शुरू की खत्म मैं करूंगा….ट्रेलर के एंड में सलमान खान कुर्सी से बंधे हुए नजर आते हैं और फिर होती है इमरान हाशमी की दमदार एंट्री. इमरान का लुक काफी शानदार हैं. इमरान सलमान को कहते हैं वेलकम टू पाकिस्तान टाइगर.फिर सलमान कहते हैं जब तक टाइगर मरा नहीं तब तक टाइगकर हारा नहीं।

See also  देखें VIDEO : अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच मारपीट! इस खबर को पढ़ने के बाद आया ऐसा जवाब

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।