नई दिल्ली। सलमान खान की ईद रिलीज भारत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। भारत फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन भी सामने आ गया है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स की माने तो भारत ने पहले दिन 43 से 45 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस के साथ यह फिल्म बॉलीवुड की सेकंड हाईएस्ट कमाई वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का नाम टॉप पर है। बता दें कि भारत को क्रिटिक्स की रेटिंग में 3 से 5 के बीच स्टार मिले हैं।

भारत इसी के साथ सलमान की अबतक की रिलीज फिल्मों में भी प्रेम रतन धन पायो का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तोड़ने में कामयाब रहेगी। बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म एक्शन से इतर इमोशनल एंगल पर बनाई गई है जो लोगों के दिलों को छूने में कामयाब हो रही है।

एस्टिमेटेड आकंड़ों की मानें तो आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस नंबर्स चौंकाने वाले रहेंगे जो अबतक के कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। वहीं यूपी, गुजरात और कई अन्य राज्यों से फिल्म की कमाई के आंकड़े सबसे अच्छे और ज्यादा आ रहे हैं। वहीं देश के अलावा फिल्म को 70 देशों में लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित भारत में कैटरीना कैफ और दिशा पटानी लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी।

See also  भारत को मिली बड़ी कामयाबी , पूर्वी लद्दाख में कई जगहों से ढाई किलोमीटर पीछे हटा चीन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।