बिग बॉस 16 ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर रहा है, जिसमें प्रतियोगी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। बीते दिनों कोर्ट रूम का टास्क हुआ, इसमें कंटेस्टेंट ने एक दूसरे के पोल खोले। इधर ‘चिकन-ऑब्सेस्ड’ शालीन भनोट अपने चिकन के लिए परेशान है। वहीं दूसरी तरफ टीना अपने पेट को खोने से काफी दुखी है और वह फूट-फूटकर रो रही है। जैसा कि आज शुक्रावर का वार है। जिसमें सलमान खान को अर्चना गौतम और शालीन भनोट की क्लास लगाते देखा जा सकता है।

दरअसल, अर्चना गौतम ने कहा कि जब वह बिग बॉस के घर में आई थीं, तो उनके पास चार बैग्स थे, लेकिन उनका सामान घर के अंदर नहीं भेजा गया। अर्चना ने कहा, ‘मेरे पास चार बैग थे जो मेरी वैनिटी से गायब हो गए हैं। किसने मेरा बैग चुराया है। अब देखना मैं क्या करती हूं, कोई मुझे नहीं रोक सकता।’ इसके बाद अर्चना ने कैमरे के सामने खड़े होकर धमकी दी की वह अब शो में बवाल मचाएंगी।

See also  क्या आपको पता हैं Whatsapp का ये नया फीचर्स, जिससे मैसेज करना हुआ और भी आसान

अर्चका बिग बॉस पर सामान चोरी करने का आरोप सुन सलमान खान आग बबूला हो गए और उन्होंने अर्चना की क्लास लगा दी। सलमान खान ने कहा, ‘अर्चना पता नहीं आप किन लोगों के साथ उठती-बैठती हैं लेकिन हम ऐसे लोग नहीं हैं जो किसी का सामान चोरी करें। इस दौरान सलमान काफी गुस्से में नजर आए और फटकार सुनकर अर्चना के मुंह का रंग उतर गया।

अर्चना गौतम ही नहीं सलमान खान ने शालीन भनोट की भी क्लास लगाई। शालीन जब से शो में आए वह चिकन की रट लगाए हुए हैं। सलमान ने कहा, ‘शालीन आपका चिकन चिकन इतना हो गया है कि टास्क से पहले, सोने से पहले, बिग बॉस ये सब क्यों नहीं भेज रहे हो। मैं तो कह रहा हूं कि ये सब भोजना ही नहीं चाहिए। आपका फोकस ट्रॉफी पर होना चाहिए न ही चिकन पर और हंसिए मत। ये बहुत ही इरिटेटिंग है।’

See also  OMG 2 : 'ओह माय गॉड 2' का नया पोस्टर रिलीज, भगवान शिव के रूप में नजर आएं खिलाड़ी कुमार