बॉलीवुड डेस्क। अभिनेता रणबीर कपूर के बात अब ईडी ने और तीन सितारों को तलब किया है। यह सितारे और कोई नहीं बल्कि कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और टीवी एक्ट्रेस हिना खान हैं। बता दें कि ‘महादेव बुक’ ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मामले में रणबीर कपूर के बाद तीनों सितारों को समन भेजा गया है। ऐसे में कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान, तीनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कुल 100 ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स ईडी के रडार पर हैं। खबर की पुष्टि एनआई द्वारा एक ट्वीट के जरिए की गई है। न्यूज एजेंसी एनआई ने एक्स पर ट्वीट करते हुए ईडी के सूत्रों के हवाले से लिखा, ‘ईडी ने महादेव बेटिंद ऐप मामले में कॉमेडियन कपिल शर्मा और अभिनेत्री हुमा कुरेशी को तलब किया है।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।