बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
मनोरंजन

Bigg Boss 14: पानी में भीगकर सिद्धार्थ शुक्ला-निक्की तंबोली करेंगे डांस, देखें वीडियो

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें


मुंबई। Bigg Boss 14: के तीसरे दिन जहां घर में दर्शकों को जमकर हंगामा देखने को मिला मिला। बिग बॉस 14 के घर में इस वक्त सबसे ज़्यादा सुर्खियां सिद्धार्थ शुक्ला और निक्की तम्बोली बटोर रहे हैं। शो में एक टास्क के दौरान फ्रेशर और सीनियर के बीच में जमकर हंगामा देखने को मिला। बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ इस सीज़न में सीनियर्स की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, साउथ की एक्ट्रेस निक्की तम्बोली बतौर प्रतिभागी नज़र आ रही हैं।

वहीं आज आने वाला शो एक बार फिर ग्लैमर का तड़का लगने वाला है। Bigg Boss 2020 season 14 के आगामी एपिसोड में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), निक्की तंबोली (Nikki Tamboli), जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin), पवित्रा पुनिया ( Pavitra Punia) सीनियर सिद्धार्थ शुक्ला को रिझाते हुए दिखाई देंगे। घर की हसीनाएं रेन डांस करती नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर आने वाले एपिसोड का वीडियो लीक हो गया है। इसमें दिखाया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला और निक्की तम्बोली दोनों पानी में भीगकर डांस करते नज़र आ सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CGBqyxpJkH8/

Bigg Boss season 14 के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में डांस के अलावा, यह भी दिखाया गया था कि पूरा घर निक्की तंबोली के खिलाफ है, क्योंकि वे अभी तक उन 7 आवश्यक चीजों पर निर्णय लेने में असमर्थ हैं, जो उन्हें घर की सीनियर हिना खान (Hina Khan) से चाहिए। निक्की अडिग है और उसे 2 आइटम चाहिए। वरिष्ठ गौहर खान का कहना है कि जब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकलता, कंटेस्टेस को खाना नहीं मिलेग। पवित्रा पुनिया कहती हैं कि अगर उन्हें भूख लगती है तो वह खाएंगी।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन