एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में एक बार फिर चूक देखने को मिली। 18 सितंबर की रात, एक युवक ने अपनी बाइक से काफी दूर तक सलमान खान की गाड़ी का पीछा किया, जिसके बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

आधी रात का घटनाक्रम

रात 12:00 बजे के करीब, सलमान खान का काफिला जब मेहबूब स्टूडियो से गुजर रहा था, तब एक युवक तेज़ रफ्तार में मोटरसाइकिल चलाते हुए उनकी कार के काफी नजदीक आ गया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे बार-बार दूरी बनाए रखने के लिए चेताया, मगर वह लगातार सलमान की गाड़ी के साथ चलता रहा।

युवक की पहचान मुंबई के बांद्रा निवासी मोहिउद्दीन के रूप में हुई है, जो कॉलेज का छात्र है। पूछताछ में उसने बताया कि वह सलमान का फैन है और केवल उनका पीछा कर रहा था।

पुलिस कार्रवाई

बांद्रा पुलिस स्टेशन में युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 125 (लापरवाही से दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालना) और धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।