नई दिल्ली। हाल ही में पंजाबी सिंगर, रैपर और एक्ट्रेस हार्डकौर उस समय चर्चा में आई जब उन्होंने आरएसएस और योगी आदित्यनाथ के विरोध में अभ्रद्र बातें लिखते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कीं। इस बात को लेकर अब हार्डकौर के खिलाफ वाराणसी में कैंट थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

आईपीसी 124 ए, 53 ए,500,505 और 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। सोशल साइट पर हार्ड कौर ने आरएसएस सर संघ चालक और यूपी के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी की तहरीर पर यह मामला दर्ज हुआ है।

गौरतलब है कि हार्ड कौर ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। हार्ड कौर ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपने वैरिफाइड अकाउंट से मोहन भागवत और सीएम योगी को निशाना बनाते हुए कई अभद्र पोस्ट की हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।