बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
मनोरंजन

महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा की शादी पर विवाद: फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने 'लव जिहाद' बताकर जताया दुख

महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा की शादी पर विवाद: फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने 'लव जिहाद' बताकर जताया दुख
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। महाकुंभ में अपने खास लुक की वजह से रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं। खबर है कि मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है। लेकिन इस शादी के सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया है। उन्हें फिल्म में ब्रेक देने वाले फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने इस निकाह पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे 'लव जिहाद' करार दिया है।

केरल में कोर्ट मैरिज और फिर मंदिर में शादी

जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान खान ने केरल में जाकर शादी की है। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की औपचारिकताएं पूरी कीं और फिर मंदिर में जाकर भी विवाह किया। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

फिल्ममेकर सनोज मिश्रा का फूटा गुस्सा: "यह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन"
मोनालिसा को अपनी फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर लॉन्च करने वाले फिल्ममेकर सनोज मिश्रा इस शादी से बेहद आहत और गुस्से में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपनी भड़ास निकाली है: सनोज ने लिखा, “यह बगावत नहीं, लव जिहाद है और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है। उन्होंने दावा किया कि वे इस खबर से मानसिक अवसाद में चले गए हैं। उन्होंने मोनालिसा को 'गंगा जैसी पवित्र' और 'मां गंगा का अवतार' माना था। सनोज मिश्रा ने यहां तक आरोप लगा दिया कि मोनालिसा का 'सौदा' किया गया है।

"जंगल की लड़की को एक्ट्रेस बनाया, लेकिन विरोधियों ने साजिश रची"

सनोज मिश्रा ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने एक गरीब और जंगलों में रहने वाली लड़की (मोनालिसा) को ट्रेनिंग दी और उसे अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में अभिनेत्री बनाने की घोषणा की।

सनोज ने वसीम रिजवी और अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें झूठे आरोपों में जेल भेजा गया, लेकिन उन्होंने जेल के अंदर रहकर भी फिल्म की कहानी लिखी। उन्होंने कहा कि वे मोनालिसा की मदद करना चाहते थे ताकि वह अपनी मां की आर्थिक सहायता कर सके।

परिवार की नाराजगी और भविष्य पर सवाल

बताया जा रहा है कि इस शादी से मोनालिसा के परिवारवाले भी खुश नहीं हैं। फिल्म जगत में इस बात की चर्चा है कि क्या इस विवाद का असर उनकी आने वाली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' पर पड़ेगा। फिलहाल, मोनालिसा की ओर से सनोज मिश्रा के इन गंभीर आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

View this post on Instagram

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)

Deeksha Mishra
लेखक / पत्रकार:

Deeksha Mishra

कृषि एवं ग्रामीण विकास विशेष संवाददाता

The Rural Press में कृषि संकट, किसान आंदोलन, ग्रामीण विकास एवं स्थानीय प्रशासन पर केंद्रित विशेष खोजी रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन