मुंबई। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को यहां सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दीपिका काफी फनी मूड में नजर आईं। उन्होंने गाड़ी पर चढ़कर बिंदास पोज दिए। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

दीपिका की इन फोटोज को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि उनपर रणवीर सिंह का पूरा असर हो गया। वो रणवीर सिंह के रंग में रंग गई है। इस दौरान ब्लैक कलर के आउट फिट में दिखीं। तस्वीरों में वो खिलखिलाकर हंसती हुई नजर आईं। दीपिका के पति रणवीर सिंह भी बेहद कूल और बिंदास हैं।

उनका अतरंगी ड्रेसिंग सेंस और फनी मिजाज लोगों को खूब पसंद आता है। रणवीर और दीपिका ने नंवबर 2018 में शादी की थी। दीपिका और रणवीर की शादी इटली के लेक कोमो में 2018 में हुई थी।

दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। कपल की बॉन्डिंग जबरदस्त है। वर्क फ्रंट पर दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं।

फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। मेघना गुलजार ने इसे डायरेक्ट किया है। इसमें विक्रांत मैसी दीपिका के अपोजिट रोल में हैं। शादी के बाद दीपिका की ये पहली फिल्म है।
वहीं रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म गली बॉय में नजर आए थे। इस फिल्म में आलिया भट्ट उनके अपोजिट रोल में थीं। फिल्म को खूब पसंद किया गया। मूवी को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।