टीआरपी डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी ने सोशल मिडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ राज कुंद्रा से संबंधित 97.79 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया गया है।

पोस्ट में जानकारी दी गई कि जब्त की गई संपत्ति में जुहू में स्तिथ एक बंगला शामिल है, जो शिल्पा शेट्टी के नाम पर है। साथ ही पुणे में मौजूद एक बंगला भी शामिल है। इसके अलावा राज कुंद्रा के नाम पर कुछ शेयर भी ईडी ने जब्त किए हैं।

राज कुंद्रा को 19 जुलाई, 2021 को 11 अन्य लोगों के साथ कथित रूप से अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कुंद्रा को 20 सितंबर को मुंबई की एक अदालत ने एडल्ट फिल्म मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी थी।

See also  देवी काली के सिगरेट पीने वाले पोस्टर के खिलाफ फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलई पर मामला दर्ज

कुंद्रा के खिलाफ कथित रूप से ‘हॉटशॉट्स’ नामक मोबाइल ऐप का उपयोग करके अश्लील फिल्मों के निर्माण और वितरण करने के आरोप लगाए गए थे। वहीं कुंद्रा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उन्हें झूठा फंसाया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।