मुंबई। बॉलीवुड में बैडमैन के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी में विलेन का किरदार निभाते नजर आयेंगे। बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी इन दिनों अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ को लेकर फिल्म सूर्यवंशी बना रहे हैं। गुलशन ग्रोवर एक बार फिर पर्दे पर बैडमैन बनने को तैयार हैं।

गुलशन ग्रोवर फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे। सूर्यवंशी की शूटिंग इस वक्त बैंकॉक में चल रही है। गुलशन भी टीम में शामिल हो चुके हैं। फिल्म सूयवंर्शी में अक्षय कुमार एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी का रोल निभाएंगे। उनके अपोजिट कैटरीना कैफ उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। गुलशन ने कहा कि वह रोहित शेट्टी की फिल्मों के बहुत बड़े फैन हैं।

अब तक उन्हें जितनी सफलता मिली है, यह वे डिजर्व करते हैं। वे अपनी फिल्में बनाते समय अपने परिवार और युवा दर्शकों को ध्यान में रखते हैं। उन्होंने बताया कि अक्षय के साथ दोबारा काम करने को लेकर वे बहुत उत्साहित हैं। गुलशन ने कहा कि स्क्रीन पर काम करने के अलावा भी अक्षय के साथ उनका तालमेल अच्छा है। वे उनके भाई की तरह हैं। वे बहुत पॉजीटिव हैं और बहुत सपोर्टिव हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।