बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
मनोरंजन

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने लिए सात फेरे, सुनील और अहान शेट्टी ने मिठाई बांटी

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने लिए सात फेरे, सुनील और अहान शेट्टी ने मिठाई बांटी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर सिर्फ 100 लोग ही शामिल हुए।

लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी की शादी होने के बाद अथिया के भाई अहान शेट्टी और पिता सुनील शेट्टी ने पत्रकारों के बीच मिठाई बांटी है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में सात फेरे लिये। केएल राहुल, उनकी फैमिली और करीबी लोग Radisson Hotel में ठहरे हुए थे। केएल राहुल की बारात इसी होटल से निकली। बारात करीब 2.30 बजे सुनील शेट्टी के घर पहुंची थी।

लोकेश राहुल सातवें क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की है। राहुल से पहले विराट कोहली, युवराज सिंह, जहीर खान, हरभजन सिंह, मंसूर अली खान पटौदी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहसिन खान ऐसा कर चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन