मुंबई। सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) पर लगा बैन अब हट चुका है। पाकिस्तान के कराची में परफॉर्म करने के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉईज (FWICE) ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। मीका के माफी मांगने के बाद से अब ये बैन हट गया है। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीका सिंह ने अपनी सफाई भी दी। मगर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीका मीडिया पर भड़क गए।

देखें किस तरह मीका सिंह पत्रकारों से कर रहे हैं बहस

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया ने उनसे सवाल पूछे तो वो गुस्से में आ गए। उन्होंने मीडिया से सवाल किया कि सोनू निगम और नेहा कक्कड़ से क्यों कुछ नहीं पूछते?

See also  अक्षय कुमार की फिल्म Bell Bottom जल्द ही सिनेमाघरों में, इस दिन से एडवांस बुकिंग होगी शुरू

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीका (Mika Singh) ने कहा, ‘दो महीने पहले नेहा कक्कड़ और आतिफ असलम का शो हुआ। उस पर कोई क्यों कुछ नहीं बोलता। सोनू निगम और आतिफ का शो हुआ 4 महीने पहले आप कुछ क्यों नहीं बोलते। सिर्फ मेरे पर ही, या आप लोगों की लिस्ट में मेरा नाम है। आप मुझसे पूछेंगे और यह खबर बन जाएगी। इसके बाद मीका वहां से उठकर चले गए।’

बता दें इस विवाद से कुछ समय पहले ही मीका सिंह ने FWICE के लोगों से मुलाकात की थी और उनसे रिक्वेस्ट की थी कि उन पर लगे बैन को हटा दिया जाए। मीका सिंह ने माफी भी मांगी थी। मीका ने कहा- मेरी परफॉर्मेंस की टाइमिंग ठीक नहीं थी। मैं इसके लिए देश से भी माफी मांगता हूं। मुझे वीजा मिल गया था तो मैं चला गया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।