टीआरपी डेस्क। फिल्म ‘सैयारा’ की रोमांटिक कहानी सोशल मीडिया पर ट्रेंड बना रही है। #SaiyaaraVibes और #LoveLikeSaiyaara जैसे हैशटैग्स के साथ लोग खुलकर अपनी भावनाएं शेयर कर रहे हैं। लेकिन इस भावनात्मक माहौल का फायदा अब साइबर ठग उठा रहे हैं।

पुलिस की दो टूक: हर सैयारा भरोसे के लायक नहीं

मुंगेली पुलिस ने इस ट्रेंड को गंभीरता से लेते हुए साइबर सुरक्षा को लेकर चेतावनी जारी की है। उनका साफ़ कहना है दिल दीजिए, लेकिन OTP नहीं। अगर कोई I love you कहने के बाद पिन या पासवर्ड मांगे, तो समझ लीजिए वो आपके दिल का नहीं, आपके बैंक बैलेंस का दीवाना है।

ऑनलाइन प्यार के नाम पर ठगी

हाल के मामलों में यह सामने आया है कि स्कैमर्स सैयारा नाम या फिल्म के डायलॉग्स का इस्तेमाल कर लोगों को भावनात्मक जाल में फंसा रहे हैं। पहले दोस्ती, फिर भरोसा और फिर बैंक डिटेल्स, OTP या पैसे की मांग यही इनका पैटर्न है।

See also  एक बार फिर राजकुमार हिरानी के साथ काम करेंगे आमिर खान! बायोपिक फिल्म से कर सकते हैं वापसी

फिल्मी प्यार और असली धोखा

मुंगेली पुलिस ने बताया कि कई लोग सैयारा जैसे प्रोफाइल्स से इतने जुड़ जाते हैं कि उन्हें असल साथी मान लेते हैं। लेकिन इन रिश्तों का मकसद सिर्फ एक होता है ठगी।

पुलिस की सलाह- दिल रखें, दिमाग बंद न करें

  • ऑनलाइन किसी अनजान से पर्सनल डिटेल्स साझा न करें।
  • OTP, UPI पिन, पासवर्ड कभी न दें, चाहे सामने वाला कितना भी भरोसेमंद लगे।
  • प्रेम के नाम पर पैसों की मांग हो तो सतर्क हो जाएं।
  • किसी भी संदेह की स्थिति में तुरंत साइबर सेल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करें।

सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान

मुंगेली पुलिस ने यह संदेश सोशल मीडिया पर #SaiyaaraSeSavdhaan, #CyberSafeRaho, #पहलअभियान जैसे हैशटैग्स के साथ शेयर किया है। मकसद साफ़ है – फिल्मी कहानियों में खोने से पहले हकीकत की जमीन पर खड़े रहें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।