बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
मनोरंजन

100 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी रजनीकांत की 'कुली'? बनेगा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

100 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी रजनीकांत की 'कुली'? बनेगा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क। सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘कुली’ (Coolie) इस स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। निर्देशक लोकेश कनगराज की इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं, जबकि आमिर खान का एक खास कैमियो भी दर्शकों को सरप्राइज देगा।

दुनियाभर में रिलीज, बनेगा इतिहास?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 14 अगस्त 2025 को न केवल भारत, बल्कि 100 से अधिक देशों में रिलीज की जा सकती है। यदि ऐसा होता है, तो यह किसी भी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे वृहद अंतरराष्ट्रीय रिलीज बन सकती है।

हमसिनी एंटरटेनमेंट का मेगा प्लान

फिल्म के अंतरराष्ट्रीय वितरण की कमान संभाली है हमसिनी एंटरटेनमेंट ने, जो पहले भी विजय की 'GOAT' को 40 से ज्यादा देशों में और जूनियर एनटीआर की 'देवरा' को 90 देशों में रिलीज कर चुका है। अब ‘कुली’ के साथ यह कंपनी अपनी सबसे बड़ी इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन रणनीति पर काम कर रही है।

‘कुली’ में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे

  • नागार्जुन
  • सत्यराज
  • आमिर खान
  • उपेंद्र
  • श्रुति हासन
  • सौबिन शाहिर

यह पावर-पैक्ड कास्ट फिल्म को एक पैन-इंडिया ही नहीं, बल्कि ग्लोबल ब्लॉकबस्टर बनाने की दिशा में मजबूती देती है।

क्या है फिल्म की कहानी?

‘कुली’ की कहानी सोने की तस्करी और उससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म रजनीकांत के करियर की 171वीं फिल्म है और इसे सन पिक्चर्स के कलानिधि मारन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन