मुंबई। फिल्म ‘दबंग 3′(dabang-3) के जरिए सलमान खान एक बार फिर चुलबुल पांडे के रूप में वापसी करने वाले हैं। इस मूवी में उनके किरदार का पास्ट भी दिखाया जाएगा, जिसमें सलमान का अलग लुक देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस लुक को पाने के लिए भाईजान काफी मेहनत कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सलमान के किरदार चुलबुल पांडे के किरदार की लाइफ के उस हिस्से को भी फिल्म में दिखाया जाएगा जब वह पुलिस में भर्ती नहीं हुआ था। इसके लुक में फिट होने के लिए सलमान सात किलो वजन कम करने वाले हैं। यही वजह है कि वह इन दिनों जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। सलमान ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें उनका शर्टलेस अवतार देखने को मिला। जिम में ली गई इस तस्वीर में सलमान की टोन्ड और फिट बॉडी देखी जा सकती है। बता दें कि, ‘दबंग 3’ इस साल दिसंबर महीने में 20 तारीख को रिलीज होगी। इसमें सलमान के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान भी फिर से अपने किरदार जीते नजर आएंगे।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

See also  Sapna Choudhary की शादी को लेकर कर माँ ने किया बड़ा खुलासा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।