बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
मनोरंजन

जल्द आने वाला है ‘The Family Man Season 3’, मनोज बाजपेयी ने की डेट कंफर्म

जल्द आने वाला है 'The Family Man Season 3', मनोज बाजपेयी ने की डेट कंफर्म
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

बॉलीवुड डेस्क। अमेजन प्राइम के सुपर हिट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शो के लीड एक्टर मनोज बाजपेयी ने बताया है कि राज और डीके अपनी सबसे पॉपुलर सीरीज का आगाज कब से करने वाले हैं।

जल्द आएगा ‘द फैमिली मैन 3’

श्रीकांत तिवारी का अब क्या होगा? वो रॉ में रहेंगे या फिर अपनी पत्नी को खुश करने के लिए फिर से उसी बॉस की कंपनी ज्वाइन करेंगे? उनकी पत्नी सुचि और उनके खास दोस्त के बीच लोनावला में क्या हुआ था? डीके का क्या होगा ? इन सभी सवालों के जवाब लेकर फैमिली मैन का नया सीजन जल्द ही आप सबके बीच आने वाला है।

इस महीने से शुरू होगी शूटिंग

एक रिपोर्ट के अनुसार मनोज बाजपेयी ने कंफर्म करते हुए कहा है कि, ‘अमेजन को शूटिंग पहले शुरू करना पसंद होता। लेकिन दोनों निर्देशक राज निदिमोरू और कृष्णा डीके और मैं साल के अंत तक अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वे अगले साल की शुरुआत में ‘द फैमिली मैन सीजन 3′ के लिए तैयार होंगे।’

अब क्या करेंगे श्रीकांत?

फैमिली मैन के दोनों ही सीजन को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस वेब सीरीज के सेंटर में एक रॉ एजेंट है जो अपनी ड्यूटी और फैमिली के बीच तालमेल बैठाने में लगा रहता है। दूसरे सीजन में हमने देखा कि परिवार की खुशियों के लिए श्रीकांत तिवारी रॉ छोड़कर एक फर्म ज्वाइन कर लेता है। इसके बाद भी उसकी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर