सोमवार, 5 अक्तूबर 2026 सोम, 5 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
मनोरंजन

कौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर किया कब्जा, जानिए पूरी कहानी

Khatron Ke Khiladi 15 Winner: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का खिताब अविनाश मिश्रा ने अपने नाम कर लिया है। कई हफ्तों तक खतरनाक स्टंट और मुश्किल चुनौतियों का सामना करने के बाद अविनाश ने फिनाले में ऋत्विक धनजानी और ओरहान अवत्रामणि को पीछे छोड़कर ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के […]

Avinash Mishra Khatron Winner
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Khatron Ke Khiladi 15 Winner: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का खिताब अविनाश मिश्रा ने अपने नाम कर लिया है। कई हफ्तों तक खतरनाक स्टंट और मुश्किल चुनौतियों का सामना करने के बाद अविनाश ने फिनाले में ऋत्विक धनजानी और ओरहान अवत्रामणि को पीछे छोड़कर ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के साथ उन्हें 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली।

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के फिनाले में अविनाश मिश्रा, ऋत्विक धनजानी और ओरहान अवत्रामणि शीर्ष तीन में पहुंचे थे। कड़े मुकाबले के बाद अविनाश ने दोनों को मात देकर सीजन की ट्रॉफी जीत ली। ऋत्विक धनजानी पहले उपविजेता और ओरहान अवत्रामणि दूसरे उपविजेता रहे।

ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख का इनाम

अविनाश मिश्रा को विजेता बनने के साथ 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली। इसके अलावा उन्हें यूरोप घूमने का मौका और एक कार भी पुरस्कार के रूप में दी गई। इस सीजन में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी एक बाइक दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

रोहित शेट्टी के ऐलान पर भावुक हुए अविनाश

विजेता के रूप में अपना नाम सुनते ही अविनाश मिश्रा भावुक हो गए। ट्रॉफी हाथ में आने के बाद उन्होंने अपने संघर्ष और अब तक के सफर को याद किया। अविनाश ने बताया कि पिछले करीब 10 वर्षों में उन्हें कई भूमिकाओं के लिए नामांकन मिला और वह पुरस्कार समारोहों में भी शामिल हुए, लेकिन पहली बार उन्हें कोई बड़ा पुरस्कार जीतने का मौका मिला।

जीत के बाद ईशा सिंह को लगाया गले

ट्रॉफी जीतने के बाद अविनाश मिश्रा सीधे अपनी करीबी दोस्त ईशा सिंह के पास पहुंचे, जो दर्शकों के बीच मौजूद थीं। अविनाश ने उन्हें गले लगाया और दोनों ने इस जीत का जश्न मनाया। इस भावुक पल के दौरान दोनों की आंखों में खुशी के आंसू भी नजर आए।

‘चैंपियंस बनाम चैलेंजर्स’ ने बढ़ाया रोमांच

इस सीजन में पुराने खिलाड़ियों और नए दावेदारों के बीच मुकाबले देखने को मिला। दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में शूट किए गए इस सीजन में प्रतिभागियों को कई कठिन और जोखिम भरे स्टंट से गुजरना पड़ा। लगातार चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन के बाद अविनाश ने फिनाले में अपनी जगह पक्की की और आखिरकार खिताब जीत लिया।

कौन हैं अविनाश मिश्रा?

अविनाश मिश्रा भारतीय टेलीविजन के चर्चित अभिनेताओं में शामिल हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में धारावाहिक ‘सेठजी’ से अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने बाजीराव की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह ‘ये तेरी गलियां’ सहित कई टेलीविजन धारावाहिकों में नजर आए।

बिग बॉस 18 में भी नजर आए थे अविनाश

अविनाश मिश्रा वर्ष 2024 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा भी बने थे। इस शो में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और प्रतियोगिता में चौथे स्थान तक पहुंचे। इसके बाद ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में उन्होंने स्टंट के दम पर खुद को मजबूत दावेदार साबित किया और अंत में विजेता बनकर सामने आए।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन