ऐसा अक्सर कहा जाता है कि हमारा पाचन तंत्र कई स्वास्थ्य समस्याओं की जड़ होता है। इस पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह क्रॉनिक समस्याएं पैदा कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हम में से ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत गलत तरीके से करत हैं, जिससे हमारा पाचन खराब होता है। हम खाली पेट किन चीजों का सेवन कर रहे हैं, इसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है।

हम कई चीज़ों का सेवन खाली पेट कर लेते हैं ये बिना जानें कि इनका हमारे पाचन पर क्या असर पड़ेगा। इससे न सिर्फ पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ती हैं, बल्कि पूरा दिन थकावट भी महसूस होती है। लेकिन आज हम इस लेख में बताएंगे की सुबह खली पेट कौन-कौन सी चीज़े नहीं खाने चाहिए।

खट्टे फल


फल सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं, यह हम जानते हैं, लेकिन इन्हें खाली पेट न खाएं। सुबह खाली पेट संतरा, अनानस, कीवी, नींबू, और अमरूद जैसे फाइबर से भरपूर खट्टे फल खाना आपके पेट को भारी पर सकता है। ये न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को धीमा करते हैं, बल्कि सारा दिन आपका पेट अपसेट रहेगा।

See also  घर पर ही सेल्फ कोविड टेस्ट किट के जरिए हो सकेगी कोरोना की जांच

कच्ची सब्जियां


खाली पेट कच्ची सब्जियां खाने से भी बचें। सब्जियां फाइबर से भरपूर होती है, जिनको पचाना हमारे पेट के लिए मुश्किल होता है। नाश्ते में कच्ची सब्जियों का सेवन गैस, पेट दर्द से आपका पूरा दिन खराब कर सकता है। सलाद को सुबह खाली पेट न खाएं, ये दोपहर या रात के खाने के लिए बेहतर है।

बेकरी फूड्स


केक, पिज्जा, पेस्ट्रीज भले ही आपको बहुत पसंद हों, लेकिन सुबह के नाश्ते में इनको खाना सही नहीं। इस तरह के फूड्स में यीस्ट होती है, जो खाली पेट को नुकसान कर सकती है। इससे गैस जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसलिए दिन के पहले मील में इस तरह की चीजों को शामिल करने की गलती न करें।

मसालेदार खाना


सुबह खाली पेट मसालेदार फूड्स खाने से आपकी पेट की लाइनिंग इरिटेट हो सकती है और साथ ही सुबह मल त्यागना मुश्किल भी हो सकता है। इसलिए सुबह के नाश्ते में स्पाइसी खाना खा लेना समझदारी नहीं है। इससे पूरा दिन आपका पेट अपसेट रहेगा। एसिडिटी होने के साथ पेट दर्द भी हो सकता है।

See also  लिवर को स्वस्थ बनाती है ये 5 चीजें: मिलते है जबरदस्त फायदे, डाइट में जरूर करे शामिल।...

चॉकलेट्स


चीनी युक्त चीजों को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। कई लोग अपने दिन की शुरुआत प्रोटीन बार के साथ करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स सुबह उठते ही चॉकलेट के सेवन से बचने की सलाह देते हैं। प्रोसेस्ड चीनी खाली पेट खाने की सबसे खराब चीजों में से एक है। सिर्फ चॉकलेट्स ही नहीं, बल्कि चीनी युक्त फूड्स और ड्रिंक्स लेने से भी बचना चाहिए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।