बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
सेहत

इन 4 चीज़ो के साथ कभी नहीं खाना चाहिए आम, हो सकते है नुकसान

इन 4 चीज़ो के साथ कभी नहीं खाना चाहिए आम, हो सकते है नुकसान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सेहत। गर्मियों के मौसाम में आम खाना किसे नहीं पसंद। आम को यूं ही नहीं फलो का राजा कहते हैं। आम बाजार में आते ही खरीदने के लिए लंबी कतार लग जाती है। वैसे तो आम को किसी भी समय स्वाद लेकर लोग खा लेते हैं लेकिन इसके सेवन से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाना जरूरी है। लोग अक्सर आम के साथ कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जो हमारे लिए नुकसानदायक हो सकते हैं इन्हें खाने पर पेट खराब होने तक की नौबत आ जाती है। आज इस लेख में जानते है कि आम के साथ क्या क्या नहीं खाना चाहिए।

आम के साथ ना खाए जाने वाली चीजें

दही

आम के साथ दही को खाने की सलाह नहीं दी जाती है. दही (Curd) और आम एक साथ खाने पर वे शरीर को अंदर से जरूरत से ज्यादा गर्म करने लगते हैं। ऐसी स्थिति में स्किन संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं और साथ ही शरीर में टॉक्सिंस बढ़ सकते हैं। यह देखते हुए दही और आम को साथ खाने से परहेज किया जाता हैं।

मिर्च

मिर्च और तीखी चीजों को आम के साथ ना खाना ही बेहतर होता है। आम और तीखी चीजों का कोंबिनेशन पेट को बिगाड़ सकता है. इससे स्किन संबंधी दिक्कतें तो बढ़ती ही हैं, साथ ही पेट में दर्द और गड़बड़ी भी हो सकती है।

कोल्ड ड्रिंक्स

कार्बोनेटेड और एक्सेस शुगर से भरपूर कोल्ड ड्रिंक्स (Cold Drinks) को आम के साथ ना खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आम खाने के बाद इन कोल्ड ड्रिंक्स को पीने पर पेट खराब हो सकता है। इसके अलावा शुगर लेवल अत्यधिक बढ़ जाने से शुगर स्पाइक हो सकता है जोकि सेहत के लिए अत्यधिक हानिकारक होता है।

पानी पीना

आम के साथ या आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से परहेज करना चाहिए। आम के साथ पानी पीने पर पाचनतंत्र खराब हो सकता है। इससे डाइजेस्टिव एंजाइम्स प्रभावित होते हैं। इसके अलावा पेट में दर्द और कब्ज (Constipation) की समस्या हो सकती है।

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन