बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
सेहत

Health Tips: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जहरीली मिठाई? ऐसे करें शुद्धता की पहचान

Health Tips: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जहरीली मिठाई? ऐसे करें शुद्धता की पहचान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Health Care Tips: रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है। ऐसे में मिठाइयों की मांग काफी बढ़ गई। इसी के साथ ही मिलावट का खतरा भी बढ़ गया है। देखने में ताजा और स्वादिष्ट लगने वाली मिठाई में खराब गुणवत्ता वाले दूध-उत्पाद, रंग या अन्य मिलावटी पदार्थ हो सकते हैं। ऐसे में मिठाई खरीदते समय सिर्फ स्वाद और कीमत पर भरोसा करना सही नहीं है।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मिलावट की पहचान के लिए घर पर किए जा सकने वाले कई आसान परीक्षण उपलब्ध कराए हैं। FSSAI की वेबसाइट पर “Check Adulteration at Home” के तहत अलग-अलग खाद्य पदार्थों की जांच से जुड़े सरल टेस्ट और वीडियो दिए गए हैं।

मिठाई खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान:

  • मिठाई का रंग बहुत ज्यादा चमकीला या अस्वाभाविक दिखाई दे तो सावधान रहें।
  • मिठाई से अजीब या तेज रासायनिक गंध आ रही हो तो उसे न खरीदें।
  • दूध, खोया या छेना से बनी मिठाई की ताजगी जरूर जांचें।
  • खुले में धूल, मक्खियों या गंदगी के बीच रखी मिठाई से बचें।
  • दुकान पर FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन की जानकारी देखी जा सकती है। FSSAI इसके सत्यापन की सुविधा भी उपलब्ध कराता है।
  • पैक्ड मिठाई या खाद्य उत्पाद खरीदते समय लेबल, पैकिंग और एक्सपायरी/बेस्ट-बिफोर जानकारी जरूर देखें।

केवल देखकर नहीं कर सकते पुष्टि
ध्यान रखें कि केवल देखकर किसी मिठाई में मिलावट की पक्की पुष्टि नहीं की जा सकती। संदिग्ध खाद्य पदार्थ का वैज्ञानिक परीक्षण ही अंतिम पुष्टि देता है। FSSAI के अनुसार उपभोक्ता notified laboratory में खाद्य पदार्थ की जांच भी करा सकते हैं।

कैसे करें शिकायत ?
अगर मिठाई या किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर शिकायत है, तो FSSAI के Food Safety Connect प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। शिकायत के साथ बिल, खाद्य पदार्थ की तस्वीर और अन्य उपलब्ध प्रमाण देना उपयोगी रहता है। इसलिए अगली बार मिठाई खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता, साफ-सफाई और दुकान की विश्वसनीयता जरूर जांचें। थोड़ी सी सावधानी आपको और आपके परिवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचा सकती है।

Naveen Kumar Sahu
लेखक / पत्रकार:

Naveen Kumar Sahu

छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो एवं क्राइम रिपोर्टर

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, पुलिस-प्रशासन और जनहित के प्रमुख मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन