बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
अंतरराष्ट्रीय

पेरू में सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन में 12 लोगों की मौत

पेरू में सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन में 12 लोगों की मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

पेरू में सोमवार को प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष में 12 लोगों की मौत हो गई है। जल्द से जल्द चुनाव और जेल में बंद पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज ही होता जा रहा है। सभी प्रदर्शनकारी वर्तमान राष्ट्रपति को हटाने की भी मांग कर रहे हैं। यह घटना जुलियाका एयरपोर्ट पर हुई है। इस हिंसा में अब तक कुल 34 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है।

विद्रोह के आरोप में पूर्व राष्ट्रपति कैस्टिलो को 18 महीने की जेल

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति कैस्टिलो विद्रोह के आरोप में 18 महीने की कैद झेल रहे हैं। मंत्रालय ने फेसबुक पर प्रकाशित एक बयान में कहा कि जुलियाका में कम से कम 38 लोग घायल हुए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। जूलियाका में, पेरू के दक्षिणी पुनो क्षेत्र में टिटिकाका झील के किनारे एक गवाह ने सड़कों पर गोलियों और धुएं के फुटेज रिकॉर्ड किए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके जिसके बाद पुलिस ने गोली चला दी।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन