सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
अंतरराष्ट्रीय

इजरायल-ईरान युद्ध का असर: बीच आसमान से वापस लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट AI139, एयरस्पेस बंद होने से बढ़ा संकट

इजरायल-ईरान युद्ध का असर: बीच आसमान से वापस लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट AI139, एयरस्पेस बंद होने से बढ़ा संकट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

टीआरपी डेस्क। इजरायल और ईरान के बीच छिड़े भीषण युद्ध का असर अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर दिखने लगा है। शनिवार, 28 फरवरी को दिल्ली से तेल अवीव के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI139 को इजरायली एयरस्पेस बंद होने के कारण बीच रास्ते से ही भारत वापस बुला लिया गया है।

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। AI139 विमान दिल्ली से तेल अवीव की ओर बढ़ रहा था, लेकिन तेहरान पर हुए हमलों और इजरायल में घोषित इमरजेंसी के बाद वहां का हवाई क्षेत्र नागरिक उड़ानों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

संकट में फंसी कई एयरलाइंस

मिडिल ईस्ट में जारी 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' और ईरान के पलटवार के चलते केवल एयर इंडिया ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई दिग्गज एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं प्रभावित की हैं। एयर इंडिया प्रबंधन स्थिति का निरंतर मूल्यांकन कर रहा है और सुरक्षित माहौल होने पर ही दोबारा उड़ानें संचालित करने पर विचार करेगा। दिल्ली-तेल अवीव रूट पर अगली उड़ानों की स्थिति फिलहाल अनिश्चित बनी हुई है।

विज्ञापन