नाव डूबी, 45 लोग लापता, तलाश के लिए बचाव ऑपरेशन शुरू

इस्तांबुल। तुर्की में प्रवासियों को लेकर जा रही एक नाव के डूबने की खबर है। इस नाव में 45 लोग सवार थे, सभी लापता हैं। तुर्की नौसेना के जहाज और एयरक्राफ्ट्स ने नाव और लापता हुए लोगों की तलाश के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। तुर्की के रक्षा मंत्रालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

मंत्रालय के अफसरों का कहना है कि नाव में सवार होने वाले सभी लोग प्रवासी थे। मंत्रालय का कहना है कि उसे गुरुवार शाम को यह जानकारी मिली थी कि एक नाव डूब रही है। यह हादसा तुर्की के शहर कास से 256 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में हुआ है।

रक्षा मंत्रालय की ओर से तुरंत ही नौसेना के दो जहाजों को सर्च अभियान के लिए भेजा गया। इसके अलावा एयरप्लेन को भी तैनात किया गया है। लेकिन मौसम खराब होने के चलते सर्च अभियान तेजी नहीं पकड़ पा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।