बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
अंतरराष्ट्रीय

Bomb Threat : एक बार फिर मिली एअर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Bomb Threat : एक बार फिर मिली एअर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। Bomb Threat : बर्मिंघम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। धमकी की सूचना मिलते ही आनन-फानन में विमान का मार्ग परिवर्तित कर सऊदी अरब के रियाद शहर में सुरक्षित उतारा गया। जिसके बाद विमान की सुरक्षा की जांच की गई। यात्रियों को होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी हैं।

Bomb Threat : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट के टॉयलेट के पास एक कागज मिला था जिसमें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। बताया जा रहा है कि फ्लाइट को आज सुबह तकरीबन 11 बजे दिल्ली लैंड करना था।

Read More : Job Fair : युवाओं के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका! कल जॉब फेयर का होगा आयोजन, 12वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई, मिलेगी इतनी सैलरी

Bomb Threat : लगातार मिल रही धमकियां
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से एअर इंडिया की फ्लाइट्स को लगातार बम की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में जयपुर एयरपोर्ट को भी ऐसी ही धमकी मिली थी, जिसमें व्हाट्सएप के जरिए बताया गया था कि एयर इंडिया के किसी विमान को बम से उड़ाया जाएगा।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन