पाकिस्तान में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस गहरे नाले में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में 39 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी मीडिया ‘ की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा लसबेला जिले में हुआ। बता दें कि बस में 48 यात्री सवार थे। लासबेला असिस्टेंट कमिश्नर हमजा अंजुम ने कहा कि हादसा बेहद खतरनाक था। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसा शनिवार-रविवार की रात 2 बजकर 15 मिनट पर हुआ। बस क्वेटा से कराची जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण ये ब्रिज पर लगे पिलर से टकराई और खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने अब तक एक महिला, एक बच्चे समेत 3 लोगों को बचाया गया है।

2 घंटे की मेहनत के बाद आग पर पाया गया काबू

हादसे के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। एक दमकलकर्मी ने बताया कि आग बहुत ही भयानक थी। इसे काबू करने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 2 घंटे की मेहनत के बाद इस पर काबू पाया गया।

See also  Operation Rio Pacificado : विश्व के इतिहास में सबसे बड़ा एनकाउंटर ऑपरेशन! पुलिस के एक्शन से दहला देश, अब तक 60 माफिया ढेर…

शवों की पहचान के लिए होगा DNA टेस्ट

लासबेला असिस्टेंट कमिश्नर हमजा अंजुम ने बताया कि हादसे में कई शव पूरी तरह से जल चुके हैं। उन्होंने कहा- शवों की पहचान करने में मुश्किल हो रहा है। इसके लिए DNA टेस्ट किया जाएगा।