टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके दो दिवसीय साइप्रस दौरे के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारिओस III’ से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया।

सम्मान ग्रहण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान पाकर मैं अभिभूत हूं। यह सम्मान मैं भारत और साइप्रस के गहरे मित्रता संबंधों को समर्पित करता हूं। पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक क्षण का वीडियो भी साझा किया।

बता दें कि पीएम मोदी 15 जून को साइप्रस पहुंचे थे। इस दौरान निकोसिया के राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी देखने को मिली। यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने साइप्रस का दौरा किया है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा उनके 5 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दौरे का हिस्सा है, जो 15 जून को साइप्रस से शुरू हुआ था। अब वह कनाडा के लिए रवाना होंगे, जहां वे जी-7 सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद उनका अगला पड़ाव क्रोएशिया होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।