Elon Musk ने किया ऐलान, अब X पर होगी वीडियो-ऑडियो कॉल की सुविधा

नई दिल्ली। X को लेकर कंपनी के मालिक एलन मस्क ने बड़ा ऐलान किया है। एलन मस्क (Elon Musk) ने जब से माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) की कमान संभाली है, एक के बाद एक बड़े निर्णय ले रहें हैं। एलन मस्क इससे पहले ट्विटर (X) में 75 फीसदी कर्मचारियों की छटनी को लेकर सुर्खियों में थे और अब X में वीडियो कॉलिंग और कॉलिंग की सुविधा जोड़े हैं। कंपनी X को लगातार स्मार्ट प्लेटफॉर्म बनाने में लगी हुई है। गुरुवार को Elon Musk ने कहा कि X पर जल्द ही ऑडियो और वीडियो कॉल (Video & audio calls to X) की भी सुविधा शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि वीडियो या ऑडियो कॉल के लिए मोबाइल नंबर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Elon Musk ने X पर अपने एक पोस्ट में कहा कि ऑडियो और वीडियो कॉल के लिए किसी फोन नंबर की आवश्यकता नहीं होगी। ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधाा आईओएस, एंड्रॉयड, मैक और पीसी सब पर काम करेगा।

See also  हिरासत के दौरान ही महबूबा पर चिल्ला पड़े उमर, बीजेपी को जम्मू-कश्मीर में कौन लाया?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।