TRP डेस्क : यूरोपीय यूनियन(EU) के द्वारा रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) की बेटियों (Daughters) पर प्रतिबंध (Sanctions) लगाने के बारे में चर्चा जोरों पर है। इस मामले से संबंधित लोगों के अनुसार, यूक्रेन (Ukraine) से वापस लौट रहे रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेनी नागिरकों की हत्या के विरोध में ऐसा करने पर विचार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूरोपीय यूनियन द्वारा जिन व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया जाना है, उनमें दर्जनों व्यक्तियों के नाम शामिल हैं, जिनमें राजनैतिक लोग, व्यापारी और उनके परिवार के सदस्य हैं। इन्हीं लोगों के साथ यूरोपीय यूनियन पुतिन की बेटियों कैटरीना और मारिया (Katerina and Maria) पर भी प्रतिबंध लगाने की सोच रहा है। यह राष्ट्रपति पुतिन का ध्यान आकर्षित करने के लिए उठाया गया कदम होगा। पुतिन की बेटियां सामान्यतः छुपकर रहती हैं। उनके सरनेम भी अलग हैं। रूस की संसद की ओर से उनके नाम कभी पुख्ता नहीं किए गए या युवा अवस्था के उनके फोटो भी सार्वजनिक नहीं किए गए।

See also  शिक्षकों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर प्रतिबंध, पाकिस्तान में महिलाओं के लिए भी तालिबानी फरमान 

2015 में पुतिन ने अपनी बेटियों के बारे में कुछ जानकारियां सार्वजनिक की थीं, जिसमें बताया गया था कि दोनों ने रूस की यूनीवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है और उन्हें कई भाषाएं आती हैं। इस मामले से जुड़े लोगों के अनुसार, मारिया वोरोन्तसोवा, पुतिन की बड़ी बेटी है। वे मुख्य तौर से स्वास्थ्य क्षेत्र में रूस के निजी निवेश के प्रोजक्ट में शामिल है। वहीं कैटरीना तिखाओनोवा मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस इंस्टीट्यूट चलाती हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर