टीआरपी डेस्क। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके खुद इसकी जानकारी दी है। बता दें कि पकिस्तान के पूर्व कप्तान अपने फाउंडेशन के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रहे थे और अब वह खुद कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था। मेरा कोरोना का टेस्ट हुआ और दुर्भाग्य से रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ की आवश्यकता है।

बता दें कि कोरोना वायरस के बाद से ही आफरीदी पाकिस्तान में लगातार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे। वो अपनी टीम के साथ पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में राहत सामग्री पहुंचा रहे थे। अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाली आफरीदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने बयानों को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।