रूसी हमले से यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट में लगी आग, फटा तो चेर्नोबिल से 10 गुना बड़ी होगी तबाही

कीव। रूसी सेना के हमले से यूक्रेन के जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट में आग लगने की खबर है। यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट करके बताया कि रूस की सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र जापोरिज्जिया एनपीपी पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है। आग पहले ही भड़क चुकी है। अगर यह फटता है तो चेरनोबिल से 10 गुना बड़ी तबाही होगी।

प्लांट के पास स्थित शहर एनरगोदर के मेयर दिमित्रो ओरलोव ने ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि स्थानीय बलों और रूसी सैनिकों के बीच भीषण लड़ाई हुई है। उन्होंने कहा कि इसमें कई लोग हताहत भी हुए हैं, लेकिन इसकी कोई संख्या नहीं बताई है। वहीं, कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक ओडेसा, बिला त्सेरकवा और वोलिन ओब्लास्ट में एयर रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां रहने वालों को पास के शेल्टर में जाने के लिए कहा गया है।

यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाह पर रूसी सेना का नियंत्रण

See also  70 साल बाद भारत ने लंदन में जीता निजाम का 'खजाना', केस जीता और 325 करोड़ भी मिले

रूसी सेना ने यूक्रेन के एक प्रमुख बंदरगाह पर नियंत्रण कर लिया और देश को उसकी तटरेखा से अलग करने के प्रयासों के तहत एक अन्य की घेराबंदी कर ली है। वहीं, यूक्रेन ने अपने नागरिकों से आक्रमणकारियों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध छेड़ने का आह्वान किया है।

डनाइपर नदी पर बसे शहर एनेरहोदार में लड़ाई तब हुई है जब दोनों पक्षों ने खूनखराबे को रोकने के उद्देश्य से एक और दौर की वार्ता के लिए बैठक की। यह शहर देश के लिए करीब एक चौथाई ऊर्जा उत्पादन के लिए जिम्मेदार है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।