फ्रांस में आई कोरोना की चौथी लहर, तेजी से फैल रहा है डेल्टा वैरिएंट

पेरिस। Covid-19 Fourth wave दुनिया का अधिकतर देश जहां कोरोना महामारी की दूसरी और तीसरी लहर से जूझ रहे हैं, वहीं अब विकसित देश फ्रांस में कोरोना महामारी की चौथी लहर भी आ चुकी है और ​तेज गति से फैल रही है।

फ्रांस सरकार के प्रवक्ता गेब्रियल एटल ने बताया है कि कोरोना महामारी की चौथी लहर को काबू में करने के लिए कोविड-19 संबंधित गाइडलाइन के सख्ती से पालन करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इस बीच फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने कहा है कि हम चौथी लहर में प्रवेश कर चुके हैं और डेल्टा वैरिएंट काफी अधिक संक्रामक है। उन्होंने टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा कि कोरोनोवायरस मामलों के कुल मामलों में एक सप्ताह में 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण में आने वाले कुछ दिनों में तेजी लाई जाएगी। अगले दो सप्ताह में 50 लाख टीके उपलब्ध होंगे। सख्त पाबंदियों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है और स्वास्थ्य पास संबंधी नियमों का पालन करने से यदि कोई इनकार करता है तो उस पर 1500 यूरो का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा एक साल तक की जेल भी हो सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।