जेल में गैंगवार, हजारों कैदियों की सजा करनी पड़ी माफ, हिंसक झड़प में 118 लोगों की हुई थी मौत

क्वाडोर। इक्वाडोर की सबसे कुख्यात जेलों में से एक में हुई हिंसक झड़प में 118 लोगों की मौत के बाद सरकार ने हजारों कैदियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने दंगे में शामिल हजारों कैदियों को माफ कर दिया है।

बता दें कि इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाक्विल में 27 सितंबर को जेल के अंदर हुए गैंगवार में 118 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 52 लोग घायल हो गए थे। मरने वालों में पुलिस वाले भी शामिल हैं। दंगे के बाद सेना ने जेल परिसर की को अपने कब्जे में ले लिया था।

गृह मंत्री एलेक्जेंड्रा वेला ने कहा कि जेल के भीतर हुई भीषण हिंसा में 100 से ज्यादा कैदियों की मौत हो गई थी। दंगे में शामिल कैदियों को राहत देते हुए माफ कर दिया गया है।

गृह मंत्री एलेक्जेंड्रा वेला ने बताया कि इस घटना के बाद देश भर की जेलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। देशभर की जेलों में 3600 पुलिस और सैन्य बलों को तैनात किया गया है। 

See also  Corornavirus : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, विश्व स्वास्थ्य संगठन को नहीं देंगे आर्थिक मदद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।