बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
अंतरराष्ट्रीय

BIG BREAKING : यूक्रेन-रूस के बीच मध्यस्थता करेगा इजराइल, जेलेंस्की ने दिया बयान

BIG BREAKING : यूक्रेन-रूस के बीच मध्यस्थता करेगा इजराइल, जेलेंस्की ने दिया बयान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

TRP डेस्क : रूस और यूक्रेन का युद्ध दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। तमाम अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के बावजूद यह युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन रूस के युद्ध के समाधान के लिए आयोजित वार्ता में इजराइल मध्यस्थता करने जा रहा है। बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इजरायल के पीएम नफ्ताली बैनेट से मध्यस्थता करने का आग्रह किया था। जिसके बाद इजरायल के पीएम ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए इस वार्ता में मध्यस्थता करने का निर्णय लिया है।

सुमी ओब्लास्ट के ओख्तिरका में रूस ने फिर बरसाए बम, 3 लोगों की मौत

जहां एक ओर पूरी दुनिया के शक्तिशाली देश यूक्रेन और रूस के बीच समझौता कराने के प्रयास में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर रूस का रवैया लगातार आक्रामक होता जा रहा है। लगभग पूरे यूक्रेन के अलग-अलग स्थानों पर लगातार रुस के द्वारा बमबारी की जा रही है। हवाई के साथ साथ जमीनी हमले करके भी रूस की सेना लगातार यूक्रेन में कब्जा करते जा रही है। इसी कड़ी में आज सुमी ओब्लास्ट के ओख्तिरका में रुस ने फिर से बम बरसा दीए जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन