बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
अंतरराष्ट्रीय

इमरान खान को घेरेगी पाक सेना, शहबाज सरकार से कानूनी कार्रवाई की मांग की

इमरान खान को घेरेगी पाक सेना, शहबाज सरकार से कानूनी कार्रवाई की मांग की
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। पाकिस्तानी सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। सेना ने शहबाज सरकार से इमरान खान के खिलाफ एक वरिष्ठ सैन्यकर्मी को बदनाम करने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया है।

बता दें कि इमरान खान का मानना ​​है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, देश के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह और आइएसआइ के शीर्ष जनरल मेजर फैसल के इशारे पर उन पर गोलियां चलाई गईं।

इमरान के इस आरोप पर खुफिया एजेंसी के महानिदेशक (DG ISPR) मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा कि पीटीआई के अध्यक्ष द्वारा संस्था और विशेष रूप से एक वरिष्ठ सेना अधिकारी के खिलाफ निराधार और गैर-जिम्मेदाराना आरोप है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान सरकार से इस मामले की जांच करने और संस्था और उसके अधिकारियों के खिलाफ मानहानि और झूठे आरोपों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया है।

गुरुवार को इमरान खान पर हुआ था हमला

बता दें कि इमरान खान पर गुरुवार को पंजाब प्रांत के वजीराबाद में जानलेवा हमला हुआ। उनके पैर में कई चोटें आई हैं। इस बीच, पीटीआई नेता असद उमर ने घोषणा की है कि पार्टी आज शाम 5 बजे देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने ट्विटर पर घोषणा करते हुए कहा कि इमरान खान पर हमले के विरोध में पीटीआई आज देश के सभी प्रमुख शहरों में विरोध प्रदर्शन करेगी। असद उमर की यह घोषणा इमरान खान के सरकार विरोधी आंदोलन को रद करने के कुछ घंटों बाद आई है, जिसे उन्होंने 28 अक्टूबर को शुरू किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन