टीआरपी डेस्क। Safest Countries in the World: दुनिया युद्ध के मुहाने पर खड़ी है ऐसे ज्यादातर देश अपनी सुरक्षा पर भारी बजट लगा रहे हैं, वहीं कुछ छोटे लेकिन बेहद दिलचस्प देश ऐसे भी हैं जो बिना बड़ी सेना के भी सबसे सुरक्षित माने जाते हैं। इनका मॉडल बताता है कि सुरक्षा सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि स्थिर समाज, भरोसेमंद संस्थाएं और शांतिपूर्ण नीतियों से भी मिलती है। आइए देखते हैं ऐसे 5 देश, जिनका सैन्य ढांचा सीमित है, फिर भी वे दुनिया के सुपर सेफ देशों में गिने जाते हैं।

  1. सिंगापुर Singapore

सिंगापुर सालाना करीब 11.5 बिलियन डॉलर रक्षा पर खर्च करता है, जो उसके GDP का लगभग 2.8% है. यह भारी-भरकम बजट नहीं माना जाता, फिर भी सिंगापुर दुनिया में सबसे सुरक्षित जगहों में शामिल है। यहां अपराध लगभग नगण्य है। मजबूत कम्युनिटी पुलिसिंग, सख्त कानून व्यवस्था और साफ संदेश कि अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यही इसकी सुरक्षा की रीढ़ है। नागरिक और पर्यटक दोनों बिना डर घूम सकते हैं।

  1. न्यूजीलैंड New Zealand
See also  ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट का झटका, पर भारत के लिए 'गुड न्यूज'! 18% से घटकर 10% हुआ टैरिफ; जानें क्या है नया आदेश

प्रशांत महासागर में दूर स्थित न्यूजीलैंड का डिफेंस बजट सिर्फ 3.9 बिलियन डॉलर है, यानी GDP का 1% से भी कम। इसकी भौगोलिक स्थिति इसे स्वाभाविक सुरक्षा देती है, लेकिन असली फर्क पड़ता है सरकार की पारदर्शिता और मजबूत न्याय व्यवस्था से। यहां लोगों का सरकार और संस्थानों पर भरोसा इतना मजबूत है कि बड़े पैमाने पर सैन्य खर्च की जरूरत ही नहीं पड़ती।

  1. ऑस्ट्रिया Austria

ऑस्ट्रिया दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में चौथे स्थान पर है। इसके बावजूद देश का वार्षिक रक्षा खर्च सिर्फ 3.4 बिलियन डॉलर है। इसकी तटस्थ विदेश नीति, कड़े बॉर्डर कंट्रोल और समाज में समान अधिकारों की संस्कृति इसे बिना बड़े सैन्य ढांचे के भी सुरक्षित बनाती है। देश का आंतरिक ढांचा इतना संतुलित है कि बाहरी खतरे कम हो जाते हैं।

  1. आइसलैंड Iceland

आइसलैंड पूरी तरह अलग तरह का उदाहरण है। यहां लगभग सेना ही नहीं है और रक्षा पर कुल खर्च सिर्फ 40 मिलियन डॉलर है। फिर भी यह दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश माना जाता है। कारण है इसकी भौगोलिक दूरी, बेहद कम अपराध, और ऐसा सामाजिक माहौल जहां लोग अपने घरों के दरवाजे तक खुले छोड़ देते हैं। यहां हिंसा और तनाव लगभग न के बराबर है।

  1. आयरलैंड Ireland
See also  खुफिया एजेंसियों का दावा, यह खूंखार आतंकी बना आईएसआईएस का नया सरगना

आयरलैंड का वार्षिक रक्षा बजट करीब 1.3 बिलियन डॉलर है, यानी GDP का सिर्फ 0.3%. यह लंबे समय से तटस्थता की नीति पर चलता आया है यानी किसी सैन्य गठबंधन का हिस्सा नहीं बनता। यहां की सुरक्षा मजबूत पुलिस व्यवस्था, राजनीतिक स्थिरता और शांतिपूर्ण कूटनीति से आती है। नतीजा यह है कि हिंसा और अशांति बेहद कम है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।