टीआरपी डेस्क। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेमार जोसेफ पर यौन शोषण और रेप जैसे संगीन आरोप लगे हैं। जोसेफ के खिलाफ कुल 11 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है, जिनमें से एक नाबालिग लड़की भी शामिल है।

क्या हैं आरोप?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 वर्षीय जोसेफ पर छेड़छाड़, शारीरिक शोषण और बलात्कार के आरोप लगे हैं। पीड़ितों ने गयाना पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इनमें एक पीड़िता केवल 18 साल की है, जिसके परिवार का आरोप है कि शेमार ने उसे जबरदस्ती अपने घर ले जाकर बलात्कार किया। यह घटना कथित तौर पर 3 मार्च 2023 की बताई जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे पीड़ित परिवारों में आक्रोश है।

2024 में हुए फेमश
शेमार जोसेफ ने 2024 की शुरुआत में क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 7 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। यह 30 वर्षों में पहली बार था जब विंडीज ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट मुकाबला जीता। उनकी इस सफलता ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया, लेकिन अब उन पर लगे आरोपों ने उनकी छवि पर गहरा धब्बा लगा दिया है।

See also  भारत वेस्टइंडीज सीरीज 3 अगस्त से, देर रात खेले जाएंगे मैच

विंडीज क्रिकेट बोर्ड की चुप्पी
इस पूरे मामले पर अभी तक वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जबकि जोसेफ इस वक्त टीम के स्क्वाड में मौजूद हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।