शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2026 शुक्र, 2 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
अंतरराष्ट्रीय

Flydubai Captain Smit Machchhar: कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मीत मच्छार, जिन्होंने जान पर खेलकर बचाई 180 यात्रियों की जिंदगी, जानें फ्लाईदुबई के कॉकपिट में क्या हुआ था

दुबई/रियाद। दुबई से इज़राइल (तेल अवीव) जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में mid-air एक खौफनाक वारदात सामने आई। हवा में उड़ते प्लेन के कॉकपिट में ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट यानी भारतीय कैप्टन स्मीत मच्छार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जख्मी हालत में भी संभाला स्टीयरिंग हमले में कैप्टन स्मीत गंभीर रूप […]

Flydubai Captain Smit Machchhar: कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मीत मच्छार, जिन्होंने जान पर खेलकर बचाई 180 यात्रियों की जिंदगी, जानें फ्लाईदुबई के कॉकपिट में क्या हुआ था
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

दुबई/रियाद। दुबई से इज़राइल (तेल अवीव) जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में mid-air एक खौफनाक वारदात सामने आई। हवा में उड़ते प्लेन के कॉकपिट में ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट यानी भारतीय कैप्टन स्मीत मच्छार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

जख्मी हालत में भी संभाला स्टीयरिंग

हमले में कैप्टन स्मीत गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और हमलावर सह-पायलट का डटकर मुकाबला किया। यदि विमान का संतुलन बिगड़ जाता, तो 180 से अधिक यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। कैप्टन स्मीत ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लेन को हाइजैक/क्रैश होने से बचाया और सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के नजदीकी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।

कौन हैं कैप्टन स्मीत मच्छार?

कैप्टन स्मीत मच्छार मूल रूप से भारतीय नागरिक हैं। उन्होंने लंबे समय तक भारत की स्पाइसजेट एयरलाइंस में अपनी सेवाएं दी हैं, जहां उनके नाम 6,400 से अधिक घंटों की उड़ान का विशाल अनुभव दर्ज है। जून 2022 में वे फ्लाईदुबई में बोइंग 737 के कैप्टन बने।

सऊदी अरब में विमान की सफल लैंडिंग के बाद कैप्टन स्मीत को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ‘भारत का सच्चा हीरो’ बता रहे हैं और उनकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन