Syria Bomb Explodes: दमिश्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क में चर्च में प्रार्थना के दौरान आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 63 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना उस समय हुई जब एक हमलावर ने लोगों से भरे मार एलियास चर्च में प्रार्थना के दौरान खुद को उड़ा लिया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दमिश्क के बाहरी इलाके में स्थित द्वेइला में हुए इस विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। हताहतों में बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला ऐसे क्षेत्र में हुआ है जिसे सीरियाई शासन का सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। हालाँकि अभी तक किसी भी संगठन ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है जिससे इसके पीछे के इरादों पर सवाल उठ रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।