इस देश के राष्ट्रपति हुए हाउस अरेस्ट, हुआ तख्तापलट… जानें क्या है सच

बीजिंग। ऐसी खबरें आ रही हैं कि पड़ोसी देश चीन में तख्तापलट हो गया है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हटाकर चीन की सेना ने सत्ता हथिया ली है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिनमें यह दावा किया जा रहा है।

आइए सबसे पहले जानते हैं कि दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक चीन में तख्तापलट को लेकर क्या दावे किए जा रहे हैं। कई चीनी सोशल मीडिया हैंडल ने यह दावा किया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को घर में नजरबंद किया गया है। ट्विटर पर #XiJinping हैशटैग पर हजारों की संख्या में ट्वीट किए जा रहे हैं। हालांकि, चीन के आधिकारिक मीडिया ने अभी तक इसपर चुप्पी ओढ़ रखी है।

साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता ने उन्हें चीनी सेना के प्रमुख के पद से हटा दिया है। कुछ सोशल मीडिया हैंडल में यह भी दावा किया गया है कि बीजिंग पर मिलिट्री का कब्जा है।

See also  दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला: एक भारतीय समेत 4 घायल, खाड़ी देशों में मिसाइलों की बौछार, जानें राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा ?

इस बारे में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इन अफवाहों पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘नई अफवाह की जांच की जाएगी: क्या शी जिनपिंग बीजिंग में नजरबंद हैं? जब शी हाल ही में समरकंद में थे, तब माना जा रहा था कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने शी को पार्टी के सेना प्रभारी से हटा दिया था। फिर हाउस अरेस्ट हुआ। इस तरह की अफवाहें हैं।’

कुछ सोशल मीडिया हैंडल में यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि क्या चीन में बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द करना सिर्फ एक सैन्य अभ्यास है, या कुछ और है? कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि चीन में तेज आंधी की वजह से विमानों को रद्द किया गया था।

See also  ब्रेकिंग: पाकिस्तान के 14 परमाणु वैज्ञानिकों का अपहरण, TTP के आतंकियों ने दिया घटना को अंजाम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।