बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
अंतरराष्ट्रीय

इस पड़ोसी देश में हो सकता है बड़ा आतंकी हमला… US के बाद ऑस्ट्रेलिया-UK और सऊदी ने किया अलर्ट

इस पड़ोसी देश में हो सकता है बड़ा आतंकी हमला… US के बाद ऑस्ट्रेलिया-UK और सऊदी ने किया अलर्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास ने अपने कर्मचारियों को आतंकी हमले से अलर्ट किया है। अब सऊदी अरब ने भी एक वार्निंग लेटर जारी कर दिया है। सऊदी अरब की पाकिस्तान में एंबेसी ने अपने नागरिकों को सावधानी बरतने के लिए कहा है।

क्या है इस अलर्ट में

इस अलर्ट में कहा गया है कि इस्लामाबाद में सोमवार को सबसे ज्यादा हमले का खतरा है। एंबेसी ने ट्विटर पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए नागरिकों को चेताया है।

यह खबर अरब न्यूज ने प्रकाशित की है और बताया है कि स्टेटमेंट में लिखा गया है, ‘इस्लामिक गणराज्य पाकिस्तान में दो पवित्र मस्जिदों के कस्टोडियन (सऊदी अरब) का दूतावास, यहां रहने वाले और आने वाले सभी नागरिकों को यह जानकारी देते हैं कि यहां बिना किसी जरूरी काम के बाहर न निकलें। इस्लामाबाद में सुरक्षा प्रबंध को हाई लेवल पर रखा गया है।’ इसमें कहा गया है कि आपात स्थिति में कराची में दूतावास या कन्सुलेट जनरल से संपर्क करें। सऊदी अरब का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने पाकिस्तान की यात्रा के लिए अलर्ट जारी किया है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने देश के नागरिकों को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि फिलहाल यात्रा करने से बचें और सुरक्षित रहें। स्टेटमेंट में बताया गाय कि देश में सुरक्षा कारणों से यह अलर्ट जारी किया जा रहा है। इसी तर्ज पर यूके ने भी अपने देश के नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की है।

बता दें कि पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास ने यहां देश की राजधानी में स्थित मैरिएट होटल में अमेरिकी नागरिकों पर आतंकवादी हमले की आशंका को लेकर सतर्क किया है और अमेरिकी कर्मचारियों के इस पांच सितारा होटल में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह परामर्श ऐसे समय में जारी किया गया है, जब इस्लामाबाद में हाल में हमला हुआ था और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हमलों में देशभर में तेजी आई है। इस्लामाबाद 23 दिसंबर को हुए एक आत्मघाती हमले के बाद हाई अलर्ट पर है। इस हमले में एक पुलिस अधिकारी और दो संदिग्ध आतंकवादियों की मौत हो गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन