बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
अंतरराष्ट्रीय

बैडम‍िंटन खेल रहे 17 साल के इस ख‍िलाड़ी को कोर्ट में अचनाक हार्ट अटैक आने से मौत, पीवी सिंधु ने जताया शोक

बैडम‍िंटन खेल रहे 17 साल के इस ख‍िलाड़ी को कोर्ट में अचनाक हार्ट अटैक आने से मौत, पीवी सिंधु ने जताया शोक
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

इंटरनेशनल डेस्क। इंडोनेशिया के योग्याकार्ता में एशियाई जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में जापान के काजुमा कवानो के खिलाफ मैच के दौरान चीन के 17 वर्षीय शटलर झांग झी जाई की अचानक मौत हो गई।

गौरतलब है कि चीन के 17 साल के बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी झांग झिजी की कोर्ट में हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना रव‍िवार देर रात की है। झांग झिजी ने किंडरगार्टन में बैडमिंटन खेलना शुरू किया और पिछले साल चीन की नेशनल यूथ टीम में शामिल किया गया। इंडोनेशिया (जकार्ता) में एक टूर्नामेंट के दौरान कोर्ट पर चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी पहले बेहोश हुआ और फिर उसे हार्ट अटैक आया जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद इस युवा ख‍िलाड़ी को वेन्यू पर ही इलाज दिया गया लेकिन हलचल न दिखते हुए फिर उनको एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रात में उनकी मौत हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं इस घटना पर भारतीय बैडम‍िंटन स्टार पीवी सिंधु भी दुखी नजर आई।

https://twitter.com/wideawake_media/status/1807734984213397693

ख‍िलाड़ी की मौत के बाद भारतीय बैडम‍िंटन स्टार पीवी सिंधु ने एक पोस्ट ल‍िखा है। स‍िंधू ने X पर ल‍िखा- जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप से युवा बैडमिंटन खिलाड़ी झांग झ‍िजी के निधन की खबर बेहद दुख है, मैं इस दुखद समय में झांग के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। आज दुनिया ने एक असाधारण प्रतिभा खो दी है।

https://twitter.com/Pvsindhu1/status/1807507849695711238
The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन