टीआरपी डेस्क। पाकिस्तान में आम चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तानी आम चुनाव में एक हिंदू महिला ने भी एंट्री ले ली है। जी हां, आपने सही सुना पाकिस्तान जैसे देश में जहां अल्पसंख्यक समुदाय की हालत से हमसब वाकिफ हैं वहां किसी हिंदू और वह भी महिला का पाकिस्तान की राजनीति में आना कोई छोटी बात नहीं है। इस हिंदू महिला कार्ड को खेलने वाली पार्टी कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान की सबसे बड़ी पार्टी में से एक पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) है। पाकिस्तान में 16वीं नेशनल असेंबली के सदस्यों के चुनाव के लिए अगले साल 8 फरवरी को आम चुनाव होने हैं।

न्यूज एजेंसी के अनुसार, पाकिस्तानी-हिंदू डॉ. सवीरा प्रकाश आगामी आम चुनाव में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर जिले से खड़े होने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की पहली महिला उम्मीदवार बनने जा रही हैं। सवीरा प्रकाश ने 2022 में एबटाबाद इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता ओम प्रकाश, हाल ही में सेवानिवृत्त डॉक्टर हुए जो पिछले 35 वर्षों से पार्टी के सक्रिय सदस्य थे।

See also  टेरर फंडिंगः पाकिस्तान का झूठ उजागर, मसूद लापता नहीं; उसे पाकिस्तानी सेना ने छुपाया

मिली जानकारी के अनुसार सवीरा प्रकाश ने 23 दिसंबर को PK-25 की सामान्य सीट के लिए अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया है। वह वर्तमान में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की महिला विंग की महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। पार्टी डॉ. सवीरा प्रकाश पर अपना दाव लगाने को तैयार है।

पाकिस्तानी-हिंदू डॉ. सवीरा प्रकाश का कहना है कि उनकी मेडिकल पृष्ठभूमि के कारण “मानवता की सेवा करना मेरे खून में है”। उन्होंने कहा कि एक निर्वाचित विधायक बनने का उनका सपना एक डॉक्टर के रूप में सरकारी अस्पतालों में खराब प्रबंधन और असहायता का अनुभव करने के कारण पैदा हुआ था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।