ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उत्तरा इलाके में आज (सोमवार, 21 जुलाई) दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। बांग्लादेश एयरफोर्स का एफ-7 ट्रेनिंग फाइटर जेट एक स्कूल की इमारत से जा टकराया। दुर्घटना में माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जबकि एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है और कई छात्र घायल हुए हैं।

https://x.com/PTI_News/status/1947218595848900982

घटना दोपहर करीब 1:18 बजे हुई, जब एफ-7 विमान ने अपना नियंत्रण खो दिया और स्कूल के मुख्य भवन से जा टकराया। हादसे की सूचना मिलते ही फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस की आठ यूनिट मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

घटना का वीडियो वायरल
घटनास्थल से कई चश्मदीदों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि सेना के जवान घायल छात्रों को उठाकर इमरजेंसी वाहनों और यहां तक कि रिक्शों में डालते नजर आ रहे हैं।

See also  India US Tariff: अमेरिका के साथ तनातनी के बीच रूस पहुंचे NSA अजित डोभाल, तेल खरीद को लेकर हो सकती है बड़ी डील

पायलट की स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं
विमान उड़ा रहे पायलट मोहम्मद तौकीर इस्लाम के बारे में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह विमान क्रैश से पहले सुरक्षित निकल पाए या नहीं। उत्तरा डिवीजन के डिप्टी पुलिस कमिश्नर मोहिदुल इस्लाम ने बताया, “यह एक ट्रेनिंग जेट था, जो माइलस्टोन कॉलेज परिसर में क्रैश हुआ। अभी राहत कार्य जारी है, विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।”

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।